Begin typing your search above and press return to search.

IAS H Rajesh Prasad : चंडीगढ़ को मिला नया मुख्य सचिव! IAS एच. राजेश प्रसाद ने संभाली कमान, जानिए कौन हैं राजेश प्रसाद

Chandigarh: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी एच. राजेश प्रसाद 1995 बैच, AGMUT कैडर को चंडीगढ़ का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

IAS H Rajesh Prasad : चंडीगढ़ को मिला नया मुख्य सचिव! IAS एच. राजेश प्रसाद ने संभाली कमान, जानिए कौन हैं राजेश प्रसाद
X
By Ragib Asim

IAS H Rajesh Prasad Takes Charge: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी एच. राजेश प्रसाद 1995 बैच, AGMUT कैडर को चंडीगढ़ का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। राजेश प्रसाद मंदीप सिंह बराड़ की जगह लेंगे, मंदीप अंतरिम रूप से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यह नियुक्ति 30 सितंबर 2025 से प्रभावी है और इसे प्रशासनिक स्थिरता और सुशासन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कौन हैं एच. राजेश प्रसाद?
एच. राजेश प्रसाद का जन्म 1 जून 1967 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने बी.कॉम, एलएलबी के साथ साथ वित्त और लोक प्रबंधन में डबल एमबीए की डिग्री ली है। उनकी पढ़ाई आईआईएम बैंगलोर और पांडिचेरी यूनिवर्सिटी से हुई है। एच. राजेश प्रसाद 1995 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी हैं और अब तक जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश समेत कई केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं।


जम्मू-कश्मीर में बिजली क्षेत्र के सुधार

सितंबर 2022 से एच. राजेश प्रसाद जम्मू-कश्मीर के विद्युत विकास विभाग के प्रधान सचिव रहे। उनके कार्यकाल में बिजली व्यवस्था में बड़े बदलाव हुए। स्मार्ट मीटरिंग, फीडर ऑडिट और ट्रांसफार्मर मॉनिटरिंग जैसी योजनाएँ लागू कीं। पीक पावर घाटा 22% से घटाकर 12% कर दिया गया। बिजली चोरी पर सख्ती और फ़ास्ट बिलिंग व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी। सर्दियों में बिजली कटौती को कम करने के लिए प्रसाद ने बड़े स्तर पर तैयारियाँ करवाईं, जिससे लोगों को पहली बार स्टेबल सुपली मिली।
प्रशासनिक सफर और अनुभव
राजेश प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर जिला कलेक्टर दक्षिण दिल्ली से की थी। इसके बाद उन्होंने अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली सरकार और जम्मू-कश्मीर में कई प्रमुख जिम्मेदारियाँ निभाईं जिनमें वाणिज्य, कर, शहरी विकास और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के पद शामिल हैं। प्रशासनिक हल्कों में उनकी छवि एक टेक ड्रिवेन और डिसिप्लिन फोकस्ड अफसर की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story