Begin typing your search above and press return to search.

NPK खाद की कीमत घटी: उर्वरक क्रय समिति की बैठक में खाद की कीमतें तय, जानें क्या कीमतें तय की गईं

NPK खाद की कीमत घटी: उर्वरक क्रय समिति की बैठक में खाद की कीमतें तय, जानें क्या कीमतें तय की गईं
X
By NPG News

रायपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति एवं रासायनिक उर्वरक सप्लायरों के बीच वर्चुअल मध्यम से निगोसियेशन बैठक हुई। बैठक में रबी सीजन 2022-23 के लिए रासायनिक उर्वरकों के किसानों के लिए विक्रय दर का निर्धारण किया गया। निर्धारित दर के अनुसार एनपीके (20ः20ः0ः13) उर्वरक की कीमत में 50 रुपए की कमी हुई है, वहीं शेष उर्वरकों की दर यथावत है।

राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के लिये डीएपी उर्वरक हेतु 1350 रुपए प्रति बोरी, एनपीके हेतु 1350 रुपए प्रति बोरी, एसएसपी पावडर हेतु 494 रुपए प्रति बोरी, एसएसपी दानेदार हेतु 635 रुपए प्रति बोरी और जिंकटेड एसएसपी पावडर हेतु 514 रुपए प्रति बोरी एमआरपी निर्धारित किया गया। उल्लेखनीय है कि नीम यूरिया उर्वरक की दर भारत सरकार द्वारा प्रति बोरी 266.50 निर्धारित है। बैठक में संचालक कृषि, प्रबंध संचालक मार्कफेड, अपर पंजीयक (सहकारिता) एवं अपेक्स बैंक के अधिकारी शामिल थे।

Next Story