Begin typing your search above and press return to search.

CG IAS के खिलाफ शिकायत: IES अफसर ने सीनियर अफसर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, आईएएस बोले - प्रतिनियुक्ति खत्म हो गई और शिकायत कर रहे

CG IAS के खिलाफ शिकायत: IES अफसर ने सीनियर अफसर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, आईएएस बोले - प्रतिनियुक्ति खत्म हो गई और शिकायत कर रहे
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक आईएएस अफसर पर इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) के अधिकारी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। IES ने राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष से प्रताड़ना की शिकायत की है। साथ ही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित एसीएस, पिछड़ा वर्ग आयोग और एसपी से भी शिकायत की है।

शिकायतकर्ता अधिकारी का नाम चंद्रशेखर बेलचंदन है। बेलचंदन रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के अफसर हैं। बेलचंदन ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त धर्मेश साहू के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत की है। इस मामले में जब NPG ने आईएएस धर्मेश साहू से बात की तो उन्होंने बताया कि बेलचंदन पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर आए थे। यह अवधि 2017 में खत्म हो चुकी है। मगर वे जाना नहीं चाहते। ट्रांसफर करने या प्रतिनियुक्ति से लौटने की कार्यवाही करने पर इसी तरह शिकायत करते हैं। इससे पहले भी ऐसी शिकायतें कर चुके हैं। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के समय लापरवाही करने पर सस्पेंड हुए थे। उसके खिलाफ कोर्ट से स्टे ले आए। अभी उन्हें वित्तीय अनिमितता समेत अन्य मामले में सस्पेंड किया गया तो फिर कोर्ट चले गए। इस बार उन्हें स्टे नहीं मिला, तो शिकायत कर रहे हैं। कुल मिलाकर न वो काम करना चाहते न अपने मूल विभाग में लौटना चाहते।

Next Story