Begin typing your search above and press return to search.

CG news: बड़ी खबरः ईडी की टीम पहुंची कलेक्टर बंगला, कलेक्टर रानू साहू भी मौजूद, कलेक्ट्रेट में कल दोपहर से लगातार चल रही जांच-पड़ताल

CG news: बड़ी खबरः ईडी की टीम पहुंची कलेक्टर बंगला, कलेक्टर रानू साहू भी मौजूद, कलेक्ट्रेट में कल दोपहर से लगातार चल रही जांच-पड़ताल
X
By NPG News

रायगढ़। ईडी की टीम अब से कुछ देर पहले रायगढ़ कलेक्ट्रेट बंगला पहुंच गई है। उनके साथ कलेक्टर रानू साहू भी हैं। ईडी टीम के साथ ही रानू साहू रायगढ़ गई है। कलेक्टर की मौजूदगी में बंगले को खोला गया। बता दें, 11 अक्टूबर को ईडी की टीम ने कलेक्टर बंगले में भी दबिश दी थी। कलेक्टर बंगले में नहीं थी। सो, बंगले को सील कर दिया गया।

रानू साहू कल रायपुर लौटीं। उन्होंने ईडी के जांच अधिकारी को पत्र लिखकर ड्यूटी ज्वाईन करने की सूचना दी थी। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिया था। इसके बाद कल सुबह से कलेक्टर रानू साहू से पूछताछ चल रही थी। आज दोपहर में ईडी की टीम और रानू साहू रायगढ़ के लिए रवाना हुए। करीब सवा पांच बजे ईडी की टीम कलेक्टर बंगला पहुंची। सूत्रों का कहना है बंगले का सील खोलने के बाद ईडी ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, रायगढ़ कलेक्ट्रेट की माईनिंग शाखा में ईडी की टीम कल सुबह से जमी हुई है। पूरी रात वहां दस्तावेजों की जांच की गई। इस समाचार को लिखे जाने तक भी कलेक्ट्रेट में ईडी की जांच चल रही है।

Next Story