CG IPS DEPUTATION:- छत्तीसगढ़ स्टेट से डेपुटेशन पर गए 2 आईपीएस को मिली बड़ी जवाबदारी, अब बीएसएफ व एनसीआरबी में संभालेंगे पोस्ट

X
By - Sandeep Kumar |17 Jun 2023 10:05 PM IST
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ स्टेट से डेपुटेशन पर गए 2 आईपीएस को बड़ी जवाबदारी मिली है। अब वे बीएसएफ व नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों आईपीएस छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के अफ़सर हैं। जिनमें 2004 बैच की नेहा चंपावत फिलहाल एनसीआरबी में डीआईजी के पद पर पदस्थ है जो अब वहां आईजी के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगी इसी तरह अब तक एसएसबी में डीआईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे 2004 बैच के अभिषेक पाठक बीएसएफ में आईजी होंगे। दोनों आईपीएस छत्तीसगढ़ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स ने 15 जून को इस आशय के आदेश जारी किए थे।
Next Story
-
Home
-
Menu
