CG IAS Posting 2024: डेपुटेशन से वापस लौटे आईएएस डॉ रोहित यादव को मिली पोस्टिंग, देखें आदेश

Raipur रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे 2002 बैच के आईएएस डॉक्टर रोहित यादव को पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रोहित यादव के ऊर्जा सचिव बनने के बाद 2006 बैच के आईएएस पी दयानंद के पास से केवल सचिव ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के प्रभार से मुक्त हो गए हैं। उनके बाकी प्रभार यथावत हैं।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
