Begin typing your search above and press return to search.

CG Collector Confrence 2025: कलेक्टरों को सीएम ने चेताया, धान खरीदी में गड़बड़ी तो कलेक्टर होंगे जिम्मेदार, जांजगीर, बस्तर और कोंडागांव कलेक्टरों को इस बात के लिए टोका

CG Collector Confrence 2025: छत्तीसगढ़ में कलेक्टर कांफ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सचिवों के साथ बैठक कर सभी कलेक्टरों की क्लास ले रहे हैं। धान खरीदी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को आगाह किया है कि कोई गड़बड़ी हुई तो सीधे कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। पुअर पारफर्मेंस को लेकर उन्होंने कई कलेक्टरों को ताकीद की है।

CG Collector Confrence 2025: कलेक्टरों को सीएम ने चेताया, धान खरीदी में गड़बड़ी तो कलेक्टर होंगे जिम्मेदार, जांजगीर, बस्तर और कोंडागांव कलेक्टरों को इस बात के लिए टोका
X
By Anjali Vaishnav

CG Collector Confrence 2025: रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार का दूसरा कलेक्टर कांफ्रेंस मंत्रालय में प्रारंभ हो गया है। इसमें हिस्सा लेने सभी 33 जिलों के कलेक्टर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सुबोध सिंह समेत लगभग सभी विभाग के सचिव मौजूद हैं। कलेक्टर कांफ्रेंस मंत्रालय के पांचवे फ्लोर पर नवनिर्मित ऑडिटोरियम में हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने जांजगीर में धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन कम होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान योजना में पुअर पारफर्मेंस को लेकर बस्तर और कोंडगांव के कलेक्टरों को आगाह किया है।

धान खरीदी को लेकर कलेक्टरों को किया निर्देशित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कलेक्टरों को बताया कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अगर कोई अनियमितता पाई गई तो इसके लिए कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • कलेक्टर जांजगीर को धान ख़रीदी के लिए किसानों का पंजीयन जल्द ही पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
  • जिलों के प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिवों और कलेक्टरों से संवेदनशील केंद्रों की गहन निगरानी करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा, पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद व्यक्त की, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बढ़ेगी चौकसी। अफसर अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में करें विशेष निगरानी करेंगे।
  • मुख्यमंत्री ने बस्तर और कोंडागांव कलेक्टर से वन पट्टाधिकारियों के कम पीएम किसान पंजीयन पर पूछा। और सभी कलेक्टरों को पीएम किसान पंजीयन में शत प्रतिशत पंजीयन एक माह में करने के निर्देश दिए।
  • विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन की हो सुगम व्यवस्था
  • कलेक्टरों को विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश।

मुख्यमंत्री बोले...

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में न छूटें कोई पात्र किसान।
  • योजना का लाभ दिलाने समय सीमा निर्धारित कर काम करें कलेक्टर।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन की कमिश्नर करें समीक्षा।
Next Story