Begin typing your search above and press return to search.

CG Chief Secretary: चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन का 30 तारीख से है खास नाता, 30 को CS बने और 30 को ही होंगे रिटायर, 4 साल 7 महीने का रिकार्ड कार्यकाल...

CG Chief Secretary: छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन का इस महीने रिटायरमेंट है। छत्तीसगढ़ के सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने का रिकार्ड बनाकर वे वे विदा होंगे। अमिताभ का कैलेंडर के 30 तारीख से खास रिश्ता है। उनके रिटायरमेंट का काउंटडाउन प्रारंभ हो गया है। आज से 19वें दिन 30 जून को उनकी लंबी पारी का समापन हो जाएगा।

CG Chief Secretary: चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन का 30 तारीख से है खास नाता, 30 को CS बने और 30 को ही होंगे रिटायर, 4 साल 7 महीने का रिकार्ड कार्यकाल...
X

CG Chief Secretary

By Gopal Rao

CG Chief Secretary: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 नवंबर 2020 को राज्य के प्रशासनिक मुखिया का दायित्व संभाला था। इसी दिन आरपी मंडल रिटायर हुए थे। मंडल के रिटायरमेंट से पहले 30 नवंबर के दोपहर अमिताभ को नए सीएस बनाने का आदेश हुआ था। उसी दिन शाम को मंत्रालय में मंडल से कार्यभार ग्रहण कर लिया था।

अमिताभ 30 तारीख को प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया की कुर्सी पर आरुढ़ हुए थे और 30 जून 2025 को रिटायर होंगे। वे पूरे चार साल सात महीने इस पद पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में किसी चीफ सिकरेट्री का यह रिकार्ड कार्यकाल होगा। अमिताभ छह महीने पहले फोर ईयर क्लब में पहुंच गए थे। उनके अलावा दीगर कोई मुख्य सचिव फोर ईयर में नहीं पहुंच पाया।

विवेक ढांड दूसरे नंबर पर

अमिताभ से पहले सबसे अधिक समय तक चीफ सिकरेट्री रहने का कीर्तिमान विवेक ढांड के नाम पर दर्ज था। ढांड तीन साल 11 महीने 10 दिन चीफ सिकरेट्री रहे। ढांड अगर 48 दिन और चीफ सिकरेट्री रह गए होते तो वे भी चार साल के क्लब में शामिल हो गए होते। ढांड को सुनिल कुमार के रिटायर होने के बाद एक मार्च 2014 को चीफ सिकरेट्री बनाया गया था। 11 जनवरी 2018 को उन्होंने वीआरएस लेकर रेरा चेयरमैन का पद संभाला था। अब ढांड वीआरएस लिए थे या उनसे लेने कहा गया था, ये अलग विषय है।

तीसरे नंबर पर पी0 जॉय उम्मेन

चीफ सिकरेट्री के सर्वाधिक कार्यकाल के मामले में पी0 जॉय उम्मेन छत्तीसगढ़ के तीसरे चीफ सिकरेट्री रहे। वे तीन साल सात महीने छह दिन चीफ सिकरेट्री रहे। 6 फरवरी 2012 उम्मेन की जगह पर सुनिल कुमार को चीफ सिकरेट्री बनाया गया।

आउट स्टैंडिंग कैरियर

छत्तीसगढ़िया आईएएस अमिताभ जैन प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे। अविभाजित मध्यप्रदेश माध्यमिक बोर्ड के वे टॉपर रहे। भोपाल से इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईटी दिल्ली में भी पढ़ाई की। वे पांच जिलों के कलेक्टर रहे। सात साल भारत सरकार में डेपुटेशन पर कार्य किए। इस दौरान वे लंदन हाई कमिशन में भी पोस्टेड रहे।

जानिये उनके बारे में

अमिताभ जैन का जन्म 21 जून 1965 को छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा दल्लीराजहरा से ही हुई। भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात आईआईटी दिल्ली से सिस्टम मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री हासिल की। यूपीएससी निकालने के बाद उन्होंने 21 अगस्त 1989 को आईएएस की सेवा ज्वाइन की।

पहली पोस्टिंग

आईएएस की सर्विस में आने के बाद अमिताभ जैन की पहली पोस्टिंग अविभाजित मध्यप्रदेश के जबलपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। अमिताभ जैन वहां 1 जून 1990 से 1 अगस्त 1991 तक पदस्थ रहे। दूसरी पोस्टिंग उनकी एसडीएम नीमच के रूप में एक अगस्त 1991 से 1 जुलाई 1993 तक रही। फिर वे छत्तीसगढ़ के सरगुजा में प्रोजेक्ट अधिकारी बनकर पदस्थ हुए। 1 मार्च 1994 से 1 जून 1996 तक ग्वालियर में एडिशनल कलेक्टर रहे। एक जून 1996 को ही ग्वालियर में सीईओ बन गए। सीईओ के रूप में अमिताभ जैन की पदस्थापना 1997 तक रही।

1997 में बनें कलेक्टर

कलेक्टर के रूप में अमिताभ जैन को पहली पदस्थापना 1 फ़रवरी 1997 को रायगढ़ जिले में मिली। कलेक्टर के रूप में अमिताभ जैन को दूसरा जिला छतरपुर मिला। फिर वह होशंगाबाद के कलेक्टर रहे। वे राजगढ़, नीमच जिले में भी पदस्थ रहें। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में हुए दो बार कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे। उनकी पहली पोस्टिंग राज्य बनने के साथ ही 1 नवंबर 2000 को हुई थी। 15 दिसंबर 2003 तक के कलेक्टर रायपुर रहे। उनकी दूसरी पोस्टिंग 21 मार्च 2004 को फिर से रायपुर कलेक्टर बने।

प्रोफेशनइल करियर

छत्तीसगढ़ शासन के कई विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव का भी पदभार अमिताभ जैन ने संभाला। राजभवन के अलावा वित्त सचिव, वाणिज्य, उद्योग, लोक निर्माण, जनसंपर्क, आबकारी, वाणिज्यिक कर, वन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, गृह जेल परिवहन, जल संसाधन विभागों के सचिव का दायित्व संभाला।

अमिताभ जैन डायरेक्टर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, आयुक्त जनसंपर्क, सचिव कर्मशियल टैक्स, संयुक्त सचिव औद्यौगिक विकास निगम रहें। वे भारत सरकार में सात वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ रहें। वहां वे वाणिज्य मंत्रालय में डायरेक्टर और संयुक्त सचिव के रूप में काम किया। इस दौरान पांच वर्षों तक देश की विदेश नीति के निर्माण, संसोधन और कार्यान्वयन से जुड़े कार्य किया। इसके अलावा भारत सरकार की तरफ से लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में मिनिस्टर (आर्थिक) भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने सम्बन्धित कार्य किया।

12वें मुख्य सचिव

आईएएस अमिताभ जैन राज्य के 12वें मुख्य सचिव और इस पद पर तीसरे छत्तीसगढ़िया अफसर है। राजेन्द्र प्रसाद मंडल के रिटायर होने के बाद अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के 12वें मुख्य सचिव बनें। आरपी मंडल अक्टूबर 2019 से नवंबर 2020 तक मुख्य सचिव रहें। मुख्य सचिव बनने से पहले अमिताभ जैन अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त के अलावा जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सम्हाल रहे थे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story