Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर, 27 मार्च 2022। आज प्रातः 4:00 बजे के आसपास मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के ऑफिशल टि्वटर हैंडल @CEOCHHATTISGARH को विदेशी हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्विटर से संपर्क साधा गया और टि्वटर हैंडल को कुछ ही घंटों में वापस रिस्टोर कर लिया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ साइबर सेल एवं गोलबाजार पुलिस थाने में अज्ञात हैकर पर एफ आई आर दर्ज करा दी गई है।
Next Story
