Begin typing your search above and press return to search.

सीबीआई के नए डायरेक्टर होंगे डीजीपी प्रवीण सूद, 25 मई को मौजूदा डायरेक्टर का कार्यकाल होगा खत्म...

सीबीआई के नए डायरेक्टर होंगे डीजीपी प्रवीण सूद, 25 मई को मौजूदा डायरेक्टर का कार्यकाल होगा खत्म...
X
By Sandeep Kumar

नई दिल्ली। कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। आईपीएस प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अफसर हैं और वर्तमान में कर्नाटक के डीजीपी भी है। आईपीएस प्रवीण सूद मौजूदा निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल की जगह लेंगे।

सुबोध जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को खत्म हो जाएगा। जायसवाल महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मुंबई के पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। उन्होंने 26 मई, 2021 को उन्होंने आर.के. शुक्ल से सीबीआई की बागडोर संभाली थी।

बता दें कि सीबीआई के निदेशक के रूप में मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस सुधीर सक्सेना के नाम की भी चर्चा थी। पीएम नरेंद्र मोदी और सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ सबसे सीनियर अधिकारी की नियुक्ति करने के पक्ष में दिखे और कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद के नाम पर अंतिम मोहर लगा दी गई।

हालांकि, लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इसका विरोध किया था।

मालूम हो कि सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार का साथ देने का आरोप लगाया था। शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की भी मांग की थी कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story