पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली
Bihar IPS Transfer: बिहार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. 6 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. जिसमे 4 भारतीय पुलिस सेवा के और 2 बिहार पुलिस के अधिकारी हैं.

इमेज- NPG
Bihar IPS Transfer: 18 मार्च 2026, देश के अलग अलग राज्यों में तबादलों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में बिहार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. 6 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. जिसमे 4 भारतीय पुलिस सेवा के और 2 बिहार पुलिस के अधिकारी हैं.
कितने पुलिस अफसरों का हुआ तबादला
तबादले को लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार, चार आईपीएस प्रेरणा कुमार, आईपीएस राजेश कुमार, आईपीएस अवधेश दीक्षित और आईपीएस अजय कुमार पांडेय का तबादला हुआ है. दो जिले के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
नवगछिया की पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रेरणा कुमार (IPS Prerna Kumar) को लखीसराय का नया SP नियुक्त किया गया है.
मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक आईपीएस राजेश कुमार (IPS Rajesh Kumar) को नवगछिया का नया SP नियुक्त किया गया है.
आईपीएस अवधेश दीक्षित (IPS Awadhesh Dixit) को बिहार पुलिस मुख्यालय में SP (कार्मिक-एक) की जिम्मेदारी दी गयी है.
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में DIG आईपीएस अजय कुमार पांडेय (IPS Ajay Kumar Pandey) को मद्य निषेध एवं ANTF का DIG बनाया गया है.
डीएसपी साइबर क्राइम कटिहार के पद पर तैनात बिहार पुलिस सेवा के राम कृष्णा को पटना के बाढ़ में SDPO-1 नियुक्त किया गया है.
पटना के बाढ़ में SDPO-1 के पद पर तैनात आनंद कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा में DSP बनाया गया है.
