Bemetara News: अपर कलेक्टर, एसडीओ और सीईओ समेत 7 अफसरों को कारण बताओ नोटिस, जानिये.. क्या है मामला

Bemetara News: रायपुर। बेमेतरा कलेक्टर ने जिले की अपर कलेक्टर और दो एसडीओ समेत 7 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इन अफसरों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।
इन अफसरों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव में अलग-अलग कामों के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। इसकी तैयारी को लेकर 2 नवंबर को बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन ये सभी अफसर मीटिंग में नहीं आए और न ही अनुपस्थिति के संबंध में कोई सूचना दी। इसी वजह से उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
Tags
-
Home
-
Menu
