एक्शन में निर्वाचन आयोग! चुनाव ड्यूटी से हटाए गए 5 आईपीएस, नए अफसरों की हुई नियुक्ति, देखिये लिस्ट

Assam SSP Removed
X

इमेज- NPG

Assam SSP Removed: निर्वाचन आयोग ने असम विधानसभा के आम चुनाव, 2026 के लिए चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के बाद 5 SSP को उनके पद से हटा दिया यही. जिसमे माजुली, दक्षिण सलमारा, चिरांग और धेमाजी जैसे जिले शामिल हैं. उनकी जगह नए SSP की नियुक्ति की गयी है.

16 मार्च 2026, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है. तारीखों की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग एक्शन मोड में हैं. एक के बाद एक राज्यों में ताबड़तोड़ तबादले कर रही है. इसी कड़ी में असम में 5 आईपीएस का तबादला कर दिया है. सोमवार को 5 SSP की छुट्टी कर दी गयी है.

कितने अफसर हटाए गए

निर्वाचन आयोग ने असम विधानसभा के आम चुनाव, 2026 के लिए चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के बाद 5 SSP को उनके पद से हटा दिया यही. जिसमे माजुली, दक्षिण सलमारा, चिरांग और धेमाजी जैसे जिले शामिल हैं. उनकी जगह नए SSP की नियुक्ति की गयी है.

किन अफसरों को कहाँ की जिम्मेदारी मिली

आईपीएस सोमालिन शुभदर्शिनी को माजुली का SSP बनाया गया है.

आईपीएस आर शीतल कुमार को साउथ सलमारा का SSP नियुक्त किया गया है.

आईपीएस आंचल चौहान को SSP सादिया नियुक्त की गयी है.

आईपीएस सुधाकर सिंह को चिरांग का SSP बनाया गया है.

आईपीएस मोहन लाल मीणा को SSP धेमाजी नियुक्त किया गया है.

देखिये लिस्ट




Tags

Next Story