Begin typing your search above and press return to search.
अपर कलेक्टर पोस्ट हुए अंतागढ़ मेंः जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद सरकार ने अपर कलेक्टर बिठाने का लिया फैसला, आतिशबाजी कर मनाई गई खुशी

अंतागढ़, 19 अक्टूबर 2021। जिला बनाने की मांग को लेकर 16 अगस्त से प्रदर्शन कर रहे अंतागढ़ के लोगों को आज खुशी मनाने का मौका मिला जब कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार ने देवनारायण कश्यप को अंताग़ढ़ में अपर कलेक्टर पोस्ट करने का आदेश जारी कर दिया।
जिला बनाने के लिए करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे अंतागढ़ के लोगों ने 6 अक्टूबर से अनिश्चिताकालीन चक्का जाम करने की चेतावानी दी थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया था कि उनकी मांग सरकार की नोटिस में है, जल्दी ही कुछ किया जाएगा। पता चला है, सरकार ने लोगों की भावनाओं को देखते हुए अंतागढ़ में अपर कलेक्टर बिठाने का निर्णय किया है। अपर कलेक्टर की पोस्टिंग की खबर से अंतागढ़ में हर्ष की लहर दौड़़ गई। बाजार के बीच बने चौराहे पर एकत्र होकर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
Next Story
