डिप्टी कलेक्टर से गाली गलौज मामले पर बृहस्पति सिंह बोले….”मेरे खिलाफ साजिश, अफसर भी उस साजिश में शामिल”…. आज ही गाली-गलौज देते AUDIO हुआ था वायरल

बलरामपुर 19 अगस्त 2021। डिप्टी कलेक्टर के साथ गाली गलौज मामले में विधायक बृहस्पति सिंह का बयान सामने आया है। विधायक बृहस्पति ने इसे साजिश बताते हुए आडियो को फर्जी करार दिया है। मीडिया से बातचीत में विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि जो आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें वो नहीं है। उस आडियो से उनका कोई लेना देना नहीं है, लेकिन विरोध उन्हें फंसाने के लिए इस तरह से वायरल कर रहे हैं। विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को भी उसी साजिश का हिस्सा करार दिया है।
CG AUDIO : “अरे बकलंठ सुन….भोसी##… डिप्टी कलेक्टर बना है…मादर###…मारेंगे जूता ठीक हो जायेगा”…..विधायक का डिप्टी कलेक्टर के साथ गाली-गलौज करते AUDIO हुआ वायरल…. अफसरों से हुई शिकायत
बृहस्पति सिंह ने कहा कि ….
“मेरा वायरल आडियो से कोई लेना-देना नहीं है, मेरे घोर विरोधी रास्ट्रीय स्तर के नेता है जो कट्टर विरोधी दल के है। हमारे दल के भी कुछ बड़े नेता है, मेरी स्थिति 32 दांत के बीच एक जीभ की जैसी है, लोगों को ये नहीं पच पा रहा है कि आदिवासी का बच्चा विधायक बनने के बाद जनता के बीच सुर्खियों में क्यो बना रहता है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है, आने वाले दिनों में मेरा वीडियो लाने की भी साजिश हो रही है, जिस अधिकारी ने आरोप लगाए है वो भी इस षड्यंत्र में शामिल है, उसे रायपुर से क्यों लाया गया है, हमारी सरकार है, जो आधिकारी काम नहीं कर रहे है, उसे हटा सकते है, मैं किसी भी अधिकरी से गाली गलौज क्यों करूँगा, मेरे खिलाफ हो रही साजिश की शिकायत हाइकमान से करूँगा”
आपको बता दें कि सोशल मीडिया में विधायक बृहस्पति सिंह का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो डिप्टी कलेक्टर के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। मछली पालन के पट्टा वितरण के मामले को लेकर जारी आदेश से विधायक नाराज हुए थे, जिसके बाद उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को फोन लगाकर जमकर गाली गलौज किया था।
