Begin typing your search above and press return to search.

बृहस्पति एपिसोड: सरगुजा संभाग में कांग्रेसी भड़के..विधायक बृहस्पति सिंह के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित..निष्कासन की माँग का पत्र दिल्ली रवाना

बृहस्पति एपिसोड: सरगुजा संभाग में कांग्रेसी भड़के..विधायक बृहस्पति सिंह के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित..निष्कासन की माँग का पत्र दिल्ली रवाना
X
By NPG News

अंबिकापुर,26 जुलाई 2021। बलरामपुर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के ख़िलाफ़ सरगुजा संभाग के कांग्रेसियों में ज़बरदस्त ग़ुस्सा भड़क गया है। सरगुजा सूरजपुर और खुद विधायक बृहस्पति के गृह क्षेत्र बलरामपुर के संगठन पदाधिकारियों ने अलग अलग बैठकें कर निंदा प्रस्ताव पारित कर आलाकमान को पत्र भेज पार्टी से निष्कासित करने की माँग कर दी है।
संभाग के सूरजपुर बलरामपुर कोरिया सरगुजा में ना केवल संगठन बल्कि पूर्व विधायकों और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साथ ज़िला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य और महापौर भी शामिल हैं, जिनका ग़ुस्सा जमकर भड़का है।
ज़िला मुख्यालय में बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने निंदा प्रस्ताव पेश किया जिसका मेयर डॉ अजय तिर्की ने समर्थन किया। अलग अलग जगहों पर हुई बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित हुए हैं और निष्कासन की माँग का पत्र भेजा गया है। राजपुर में भी युवक कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई है।
जो निंदा प्रस्ताव पारित हुआ है जिसकी कॉपी निष्कासन की माँग के साथ आलाकमान को भेजी गई है उसमें लिखा गया है
“विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा मीडिया में निरंतर झूठ बोलकर कांग्रेस को नुक़सान पहुँचाने वाले कृत्य से सरगुजा की जनता बहुत व्यथित और आक्रोशित है, उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही कर पार्टी से तत्काल निष्कासित किया जाए”

Next Story