Begin typing your search above and press return to search.

घूसखोर बाबू सस्पेंड : शिक्षकों से खुलेआम पैसे मांगने वाला बाबू निलंबित… संयुक्त संचालक ने जारी किया सस्पेंशन आर्डर…..ऑडियो हुआ था वायरल

घूसखोर बाबू सस्पेंड : शिक्षकों से खुलेआम पैसे मांगने वाला बाबू निलंबित… संयुक्त संचालक ने जारी किया सस्पेंशन आर्डर…..ऑडियो हुआ था वायरल
X
By NPG News

रायपुर 19 जनवरी 2021। ….आखिरकार घूसखोर बाबू की छुट्टी हो गयी है। संयुक्त संचालक के निर्देश पर डंके की चोट पर रिश्वत मांगने वाला बाबू स्पेंड कर दिया गया है। दरअसल सहायक ग्रेड 2 शशि निवेश हरवंशी का एक रिटायर्ड शिक्षक से घूस मांगते वायरल हो गया था। इस मामले में घूसखोर बाबू ये कहते भी सुना गया ता कि रिटायर शिक्षक से फुल एंड फाइनल के लिए डीईओ भी 2 परसेंट पैसा लेते हैं।

ये आडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया था। मामले की जांच भी की गयी, जिसमें ये पूरा प्रकरण सही पाया गया। इस मामले में सहायक ग्रेड 2 शशि निवेश हरवंशी को सस्पेंड कर दिया गया, साथ ही सरगुजा से उनका मुख्यालय जशपुर कर दिया गया है। इस मामले में संभागीय संयुक्त संचालक ने सस्पेंशन आर्डर जारी कर दिया है।

Next Story