Begin typing your search above and press return to search.

रिश्वतखोर ASI और कांस्टेबल सस्पेंडः शराब तस्करी के आरोपी को छोड़ने की एवज में मांगे थे 10 हजार की रिश्वत, रुपये लेते वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

रिश्वतखोर ASI और कांस्टेबल सस्पेंडः शराब तस्करी के आरोपी को छोड़ने की एवज में मांगे थे 10 हजार की रिश्वत, रुपये लेते वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित
X
By NPG News

महासमुंद 3 अगस्त 2021। शराब तस्करी में पकड़े गये आरोपी के भाई से रिश्वत लेना दो पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया है। एसपी ने रिश्वत लेते वीडियों वायरल होने के बाद एएसआई और कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। निलंबित एएसआई का नाम मुरलीधर भोई और कांस्टेबल का नाम हितेश कुमार साहू है।

जानकारी के मुताबिक, 30 अगस्त को सरायपाली थाना पुलिस ने शराब तस्करी करते हुये एक युवक को पकड़ा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके बड़े भाई ललित मटारी को भी थाने बुलाया था। बड़े भाई का आरोप है कि, वो जैसे ही थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद थाने के एएसआई मुरलीधर भोई ने कहा कि, टीआई साहब दोनों भाई को लाॅकअप मेें बंद करने को बोले है।

इसके बाद एएसआई ने दोनों भाई को छोड़ने की एवज में 10 हजार रूपए की रिश्वत मांगी। ललित अपने घर से सात हजार मंगवाकर एएसआई को दे दिया। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियों किसी ने शूट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियों के वायरल होने के बाद एसपी ने एएसआई और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिये गये है।

Next Story