Republic Day: CG चीफ गेस्ट के बाद पहुंचे कलेक्टर: सांसद ने पूछा कैसे लेट हो गए.. देखिए वीडियो

npg breaking news
X
Republic Day: गणतंत्र दिवस पर एक जिला में गजब हो गया। जिला के चीफ गेस्ट कार्यक्रम में पहुंच गए और कलेक्टर गायब थे।

Republic Day: कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के एक जिला में कलेक्टर की लेट लतीफी चर्चा का विषय बना गया है। मामला कबीरधाम जिला का है। वहां जिलास्तरीय मुख्य समारोह में सांसद विजय बघेल चीफ गेस्ट थे। सांसद बघेल दुर्ग से वहां पहुंच गए लेकिन कलेक्टर गायब था।

जिला स्तर पर होने वाले मुख्य समारोह में परंपरा के अनुसार सबसे पहले पुलिस अधीक्षक पहुंचते हैं। एसपी के बाद कलेक्टर आते हैं। कलेक्टर की अगवानी एसपी करते हैं। इसके बाद दोनों चीफ गेस्ट की अगवानी करते हैं। यह पहले से तय रहता है कि कौन कितने बजे पहुंचेगा, लेकिन कबीरधाम में आज कलेक्टर लेट हो गए।

एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई अपने समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन कलेक्टर गोपाल वर्मा लेट हो गए इस बीच चीफ गेस्ट विजय बघेल आ गए। एसपी ने उन्हें अकेले ही रिसीव किया। उसके बाद कलेक्टर पहुंचे तो संसद बघेल ने सवाल कर दिया।



Tags

Next Story