Begin typing your search above and press return to search.

Satta King: Mahadev Satta App: महादेव सट्टा एप में 3 करोड़ सीज: कोलकाता पहुंची EOW, गिरफ्तार सिपाही से पूछताछ के बाद 200 बैंक खाते सीज

Satta King: Mahadev Satta App: महादेव सट्टा एप मामले की जांच कर रही EOW को बड़ी कामयाबी मिली है। EOW ने महादेव एप से संबंधित लोगों के 200 बैंक खातों को सीज कर दिया है। इन बैंक खातों में करीब 3 करोड़ रुपये हैं।

Satta King: Mahadev Satta App: महादेव सट्टा एप में 3 करोड़ सीज: कोलकाता पहुंची EOW, गिरफ्तार सिपाही से पूछताछ के बाद 200 बैंक खाते सीज
X
By Sanjeet Kumar

Satta King: Mahadev Satta App: रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव से पूछताछ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को कई महत्‍वपूर्ण जानकारी मिली है। मध्‍य प्रदेश के पचमढ़ी से गिरफ्तार यादव अभी 05 दिवस की पुलिस रिमांड पर है।

ईओडब्‍ल्‍यू के अफसरों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अब तक 20 से अधिक महादेव एप के पैनल का संचालन करना स्वीकार किया है जिसमें से वर्तमान में 04 पैनल श्रीलंका और 01 पैनल कोलकाता में चलना बताया। आरोपी से प्राप्त पैनलों के संबंध में जानकारी के आधार पर रायपुर पुलिस की टीम द्वारा कोलकाता में कार्यवाही की जा रही है । आरोपी अर्जुन यादव के मोबाइल फोन में महादेव एप से जुडे हुए बहुत से Whatsapp ग्रुप भी मिले हैं जिनमें से कुछ ग्रुप RTGS एकाउन्ट से और कुछ ग्रुप फेक एकाउन्ट से संबंधित हैं। ब्यूरो की टीम द्वारा ग्रुप्स से प्राप्त जानकारी के आधार पर 200 से अधिक ऐसे बैंक एकाउन्ट को चिन्हांकित करके लगभग 03 करोड रूपये की राशि इन बैंक खातों में फीज करवाया गया है। आरोपी से महादेव ऐप के पैसे से खरीदी गई एक FOURTUNER गाड़ी भी जप्त की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story