Begin typing your search above and press return to search.

Luthra Brothers Arrest : गोवा नाइट क्लब ब्लास्ट : थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार— 24 घंटे में ऐसे कसा कानून का शिकंजा, पढ़े पूरी खबर

Luthra Brothers Arrest : गोवा के चर्चित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Luthra Brothers Arrest : गोवा नाइट क्लब ब्लास्ट : थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार— 24 घंटे में ऐसे कसा कानून का शिकंजा, पढ़े पूरी खबर
X

Luthra Brothers Arrest : गोवा नाइट क्लब ब्लास्ट : थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार— 24 घंटे में ऐसे कसा कानून का शिकंजा, पढ़े पूरी खबर

By Uma Verma

Luthra Brothers Arrest : गोवा । गोवा के चर्चित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी तब हुई जब भारत सरकार ने इनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सिर्फ एक दिन पहले ही दोनों का पासपोर्ट निलंबित (सस्पेंड) कर दिया था।

Luthra Brothers Arrest : गिरफ्तारी की चाबी

लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी में भारत सरकार की त्वरित कार्रवाई ने निर्णायक भूमिका निभाई। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही दोनों के भागने की पुष्टि हुई, विदेश मंत्रालय ने इनके पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए। इस कार्रवाई ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए उनके रास्ते बंद कर दिए और थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों को उन्हें हिरासत में लेने का आधार मिल गया। अब, दोनों को जल्द ही भारत लाने की कागजी और कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

जमानत याचिका पर सुनवाई और गिरफ्तारी का समय

यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका पर आज दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में सुनवाई होनी है। दोनों भाइयों ने कोर्ट से चार हफ्ते की अग्रिम जमानत मांगी थी। हालांकि, अब थाईलैंड में गिरफ्तारी के बाद इस याचिका की प्रासंगिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या था गोवा ब्लास्ट (गोवा अग्निकांड)

कुछ दिन पहले नॉर्थ गोवा के एक लोकप्रिय नाइट क्लब, बर्च बाय रोमियो लेन में भीषण आग लग गई थी। इस बड़ी घटना में 25 लोगो की जान चली गई थी, और कई लोग घायल हुए थे जिसके लिए क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स पर सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और लापरवाही बरतने का आरोप लगा। इस भयानक दुर्घटना के बाद से ही ये दोनों भाई फरार थे।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story