IPS Transfer: IPS ट्रांसफर: बदले गए डीजी जेल, राजेश मिश्रा किए गए इस जिम्‍मेदारी से मुक्‍त

IPS Transfer News: एक साथ 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
X

IPS Transfer News

IPS Transfer:

IPS Transfer: रायपुर। राज्‍य सरकार ने आईपीएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। हाल ही में डीपी प्रमोट किए गए हिमांशु गुप्‍ता को राज्‍य का नया डीजी जेल बनाया गया है। वहीं, अब तक यह जिम्‍मेदारी संभाल रहे सेवानिवृत्‍त आईपीएस राजेश मिश्रा को जेल के पदभार से मुक्‍त कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत हिमांशु गुप्ता को महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है। राजेश कुमार मिश्रा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ तथा संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ के नए डीजी जेल हिमांशु गुप्‍ता के इंजीनियरिंग से आईपीएस तक का पूरा सफर




Tags

Next Story