IAS Tamboli Ayyaj Fakirbhai: CG आईएएस डेपुटेशनः छत्तीसगढ़ के IAS तंबोली अय्याज केंद्र के कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर बनें, देखिए DOPT का आदेश

IAS Tamboli Ayyaj Fakirbhai: रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2009 बैच के आईएएस तंबोली अय्याज फकीरभाई सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली जा रहे हैं। उन्हें कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर बनाया गया है। कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर को अच्छी पोस्टिंग मानी जाती है। तंबोली को सेंट्रल डेपुटेशन के लिए पिछले महीने राज्य सरकार ने एनओसी दिया था। तभी से वे पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। तंबोली से पहले 2008 बैच के नीरज बंसोड़ भी प्रारंभ में कैबिनेट सेक्रेटेरियेट में डायरेक्टर बनकर गए थे। बाद में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीएस बन गए।
तंबोली इस समय हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर हैं। वे बीजापुर और बस्तर के कलेक्टर रहे हैं।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
Tags
-
Home
-
Menu
