Begin typing your search above and press return to search.

Congress: टिकट की घोषणा के साथ कांग्रेस में फूटा गुस्‍सा: पीसीसी पदाधिकारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Congress: कांग्रेस में मेयर और अध्‍यक्षों के नामों की घोषणा के साथ ही असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी की एक प्रदेश पदाधिकारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Congress: टिकट की घोषणा के साथ कांग्रेस में फूटा गुस्‍सा: पीसीसी पदाधिकारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
X
By Sanjeet Kumar

Congress: मनेंद्रगढ़। छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने आधी रात बाद अपने मेयर और अध्‍यक्ष प्रत्‍याशियों की सूची जारी की। सूची सार्वजनिक होने के साथ ही असंतोष भी सामने आने लगा है। पहला मामला मनेंद्रगढ़ की चिरमिरी नगर निगम में सामने आया है। कांग्रेस ने वहां से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायवाल को टिकट दिया। इससे नाराज पीसीसी की संयुक्त महामंत्री और वरिष्ठ नेत्री बबीता सिंह ने चिरमिरी से निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।

करीब दो दशक से कांग्रेस में सक्रिय बबीता सिंह नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की करीबी मानी जाती हैं। उनकी जेठानी स्व. सुभाषिनी सिंह चिरमिरी की पहली महापौर रह चुकी हैं। पिछले चुनाव में भी बबीता महापौर पद की दावेदार थीं, लेकिन तत्कालीन विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने अपनी पत्नी को महापौर बनवा दिया था।

पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को टिकट दिए जाने से नाराज बबीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिरमिरी कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द सीमित हो गई है। पहले विधायक, फिर उनकी पत्नी को महापौर और अब फिर पूर्व विधायक को महापौर का टिकट देना अन्य कार्यकर्ताओं का अपमान है।

बबीता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने जायसवाल का रास्ता साफ करने के लिए डमी उम्मीदवार खड़ा किया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2028 में भी कांग्रेस जायसवाल दंपति को ही विधानसभा प्रत्याशी बनाएगी।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story