Chhattisgarh News: विजय शर्मा का इस्‍तीफा: उपमुख्‍यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम में अध्‍यक्ष को सौंपा अपना त्‍याग पत्र, देखें X पोस्‍ट..

Chhattisgarh News: विजय शर्मा का इस्‍तीफा: उपमुख्‍यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम में अध्‍यक्ष को सौंपा अपना त्‍याग पत्र, देखें X पोस्‍ट..
X
Chhattisgarh News: विजय शर्मा ने इस्‍तीफा दे दिया है। आज उन्‍होंने अपने गृह जिला कबीरधाम में अपना त्‍याग पत्र अध्‍यक्ष को सौंपा।

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार में डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्‍य पद से इस्‍तीफ दे दिया। उन्‍होंने जिला पंचायत अध्‍यक्ष को अपना त्‍याग पत्र सौंपा। इस्‍तीफा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि यहां का अनुभव विधानसभा में काम आ रहा है।

बता दें कि शर्मा कबीरधाम जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09 से निर्वाचित हुए थे। 2023 में बीजेपी ने उन्‍हें कवर्धा से तत्‍काली सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहम्‍मद अकबर के खि‍लाफ चुनाव मैदान में उतारा था। शर्मा रिकार्ड मतों से विजयी हुए। जिला पंचायत से दिए अपने इस्‍तीफा में शर्मा ने लिखा है कि मैं एतद द्वारा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत के सदस्य के पद से त्यागपत्र देता हूं।

Tags

Next Story