Chhattisgarh News: छुट्टी की बदली तारीख: 17 की जगह अब 16 सितम्बर को अवकाश, देखिये GAD का आदेश

X
By - Sanjeet Kumar |13 Sept 2024 6:28 PM IST
Chhattisgarh News:
Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए- मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले ईद की छुट्टी 17 तारीख को घोषित की गई थी, जिसे बदलकर अब 16 सितंबर कर दिया गया है। आदेश के अनुसार सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा।
छुट्टी की तारीख में किए गए बदलाव को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश को यथावत रखा गया है।
Next Story
-
Home
-
Menu
