Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh News: बिग ब्रेकिंग न्‍यूज: पूर्व विधायक देवती कर्मा के रायपुर बंगले में चली गोली: प्रधान आरक्षक की मौत, एक जवान घायल

Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: बिग ब्रेकिंग न्‍यूज: पूर्व विधायक देवती कर्मा के रायपुर बंगले में चली गोली: प्रधान आरक्षक की मौत, एक जवान घायल
X
By Sanjeet Kumar

Chhattisgarh News: रायपुर। दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले में गोली चलने से प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गई है। वहीं, एक जवान घायल हो गया है। उसे अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसरों के अनुसार घटना रायफल की सफाई के दौरान हुई है। रायफल साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई।

राजधानी के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चल गई। घटना में बंगले ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। साथ ही प्लाटून कमांडर के घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। फिलहाल घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह 7-8 बजे के बीच की है। देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे वीआईपी सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले थे। और घायल भिंड के निवासी है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story