Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP Meeting: CG BJP इमरजेंसी मीटिंग: जशपुर का दौरा छोड़कर अचानक रायपुर लौट रहे हैं सीएम विष्‍णुदेव साय

CG BJP Meeting:

CG BJP Meeting: CG BJP इमरजेंसी मीटिंग: जशपुर का दौरा छोड़कर अचानक रायपुर लौट रहे हैं सीएम विष्‍णुदेव साय
X
By Sanjeet Kumar

CG BJP Meeting: रायपुर। अपने गृह जिला जशपुर के दौरे पर गए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अचानक रायपुर लौट रहे हैं। यहां प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में एक बड़ी बैठक होने जा रही है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रदेश मुख्‍यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है। प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए ही मुख्‍यमंत्री साय जशपुर से लौट रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार बैठक के बाद सीएम साय फिर जशपुर लौट जाएंगे। सीएम आज जशपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री साय बैठक के बाद दोपहर 1.10 बजे रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.10 बजे जशपुर पहुंचेंगे और जैन मंदिर के पास दोपहर 2.20 बजे ‘‘सौरभ सागर महाराज द्वार‘‘ का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साय जशपुर में अपरान्ह 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपरान्ह 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह‘‘ में शामिल होंगे। इसके बाद साय शाम 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और शाम 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। साय शाम 6.40 बजे जशपुर के पतराटोली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक पतराटोली-चरईटांड-महुआटोली-सलिहाटोली तक रोड शो तथा कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया एवं बंदरचुंवा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story