Begin typing your search above and press return to search.

CAF: CG में सशस्त्र बल के सिपाही ने अपने ही साथियों पर बरसा दी गोली: 4 जवानों को लगी गोल, 2 की मौत…

CAF:

CAF: CG में सशस्त्र बल के सिपाही ने अपने ही साथियों पर बरसा दी गोली: 4 जवानों को लगी गोल, 2 की मौत…
X
By Radhakishan Sharma

CAF: अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही स्थित कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान अंधाधुंध फायरिंग की है। घटना में दो जवानों की मौत हो गई। तीन जवानों को गोली लगी है। इन सभी को उपचार के लिए कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से जवानों को संभलने का अवसर भी नहीं मिल पाया। भूताही , छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है। सामरी से सबाग होते चुनचुना-पुंदाग जाने वाले मार्ग पर भूताही में कैंप की स्थापना पिछले वर्ष ही की गई है।

यह इलाका पूर्व में नक्सलियों के प्रभाव वाला था। सबाग से चुनचुना-पुंदाग तक सड़क निर्माण चल रहा है। इस मार्ग पर सबसे पहले बन्दरचुआ में कैंप आरंभ किया गया था। फिर सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ने पर भूताही में भी कैंप खोला गया है। यहां छत्तीसगढ़ स शस्त्र बल की कंपनी की तैनाती है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story