ब्रेकिंग... बैंक कर्मी से 15 लाख की लूट, हथियार दिखाकर तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम, मौके पर पुलिस अफसर

X
By - Sanjay K Dixit |
13 Oct 2021 1:29 PM IST
बैंक कर्मी राहुल चौहान से तीन आरोपियों ने हथियार दिखाकर वारदात को अंजाम दिया।
दुर्ग, 13 अक्टूबर 2021। दुर्ग में एक बैंक कर्मी से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है।बैंक कर्मी राहुल चौहान से तीन आरोपियों ने हथियार दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। मोहननगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। साथ ही, सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। बता दें कि त्योहारी सीजन में पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पुलिस जांच के बीच अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

संजय के. दीक्षित: रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। भोपाल से एमजे। पिछले 30 साल में विभिन्न नेशनल और रीजनल पत्र पत्रिकाओं, न्यूज चैनल में रिपोर्टिंग के बाद पिछले 10 साल से NPG.News का संपादन, संचालन।
Next Story
-
Home
-
Menu
