Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : विद्याचरण शुक्ल की पत्नी का निधन … दिल्ली में चल रहा था इलाज… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी निधन पर जताया शोक

ब्रेकिंग : विद्याचरण शुक्ल की पत्नी का निधन … दिल्ली में चल रहा था इलाज… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी निधन पर जताया शोक
X
By NPG News

रायपुर 7 जनवरी 2021। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे विद्याचरण शुक्ल की पत्नी का आज निधन हो गया। पिछले कई दिनों से बीमार चल रही दिवंगत विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला शुक्ल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरला शुक्ल के निधन पर शोक जताया है। आपको बता दें कि साल 2013 में हुए झीरम नक्सली हमले में विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिसके बाद उन्हें पहले रायपुर और दिल्ली में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा था कि ..

पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं झीरम के शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरला शुक्ला जी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।

शुक्ल परिवार के करीब दौलत रोहड़ा ने फेसबुक पर सरला देवी शुक्ल की निधन की जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि

अत्यंत दुःख के साथ सुचित किया जाता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल की पत्नी श्रीमति सरला देवी शुक्ला का 90 वर्ष की उम्र मे आज दुःखद निधन दिल्ली में हो गया है जिसका अंतिम संस्कार आज 2-30 बजे लोधी स्टेट मुक्तिधाम दिल्ली में होगा ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे।

Next Story