Begin typing your search above and press return to search.

Breaking: 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Breaking: 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
X
By NPG News

शिमला 8 जुलाई 2021। हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह करीब 4 बजे शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आखिरी सांस ली। 87 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह ने दो बार कोरोना को हराया था। 12 अप्रैल और 11 जून को वे दो बार कोरोना संक्रमित हुए थे। लेकिन तबीयत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह करीब चार बजे मल्टीपल-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। नौ बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुके वीरभद्र सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। पंडित जवाहर लाल नेहरू उन्हें राजनीति में लेकर आए थे। उन्होंने पहली बार महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। 1962 में वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। इंदिरा गांधी की सरकार में वीरभद्र सिंह केंद्रीय पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री फिर 1982 से 1983 तक केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री रहे।

Next Story