Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : टीआई और ASI सस्पेंड : डीजीपी के निर्देश पर SP संतोष सिंह ने किया सस्पेंड, गाड़ी सहित अवैध गाँजा छोड़ने का आरोप

ब्रेकिंग : टीआई और ASI सस्पेंड : डीजीपी के निर्देश पर SP संतोष सिंह ने किया सस्पेंड, गाड़ी सहित अवैध गाँजा छोड़ने का आरोप
X
By NPG News

बैकुंठपुर,11 अगस्त 2021। DGP डीएम अवस्थी के निर्देश पर पैसा लेकर गाँजे से भरी गाड़ी छोड़ने के आरोप में कप्तान संतोष सिंह ने TI और ASI को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित होने वालों में जनकपुर टीआई जवाहर गायकवाड़ और कुंवारपुर चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मीचंद कश्यप शामिल हैं।
घटनाक्रम को लेकर मिलीं जानकारी के अनुसार बीते तीन अगस्त को बहरासी में एक गाड़ी पकड़ी गई थी जिसमें गाँजा था और तीन लोग सवार थे, शिकायत के अनुसार थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने पैसे लेने के बाद गाड़ी के छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर इसकी जाँच एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल से कराई गई, प्राथमिक जाँच में शिकायत सही पाई गई।
इस रिपोर्ट के बाद कप्तान संतोष सिंह ने पूरे मसले की जानकारी डीजीपी डी एम अवस्थी को दी जिसके बाद मिले निर्देश पर टीआई जवाहर गायकवाड़ और चौकी प्रभारी लक्ष्मीचंद कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों के ख़िलाफ़ विभागीय जाँच भी चलेगी।

Next Story