Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : सुबह पार्थिव शरीर पहुंचेगा रायपुर …. कल शाम दुर्ग में राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्योष्ठि…. शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद

ब्रेकिंग : सुबह पार्थिव शरीर पहुंचेगा रायपुर …. कल शाम दुर्ग में राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्योष्ठि…. शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद
X
By NPG News

रायपुर 21 दिसंबर 2020। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे होगा। राज्य सरकार ने उनकी अंत्योष्ठी राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरीर सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से प्राइवेट प्लेन के जरिये रायपुर लाया जायेगा।

रायपुर से उनका पार्थिव शरीर दुर्ग ले जाया जायेगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि रायपुर में भी कुछ देर के लिए अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जायेगा, हालांकि पूरा कार्यक्रम अभी सामने नहीं आ पाया है। शाम करीब 4 बजे उनकी अंत्योष्ठि दुर्ग में किया जायेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कैबिनेट के सभी सदस्य, विपक्ष के कई नेता और विधायक भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

Next Story