Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: 15 जुलाई को जारी हो सकती है निगम मंडल की प्रथम सूची…. संगठन के साथ साथ विधायकों को भी मिलेगा अवसर 

ब्रेकिंग: 15 जुलाई को जारी हो सकती है निगम मंडल की प्रथम सूची…. संगठन के साथ साथ विधायकों को भी मिलेगा अवसर 
X
By NPG News

रायपुर,13 जुलाई 2020। संसदीय सचिवों की नियुक्ति के बाद निगम मंडल की नियुक्ति का ऐलान आगामी 15 जुलाई को देर शाम हो सकता है। यह निगम मंडल की पहली सुची होगी, इस सुची के बाद क़रीब तीन सुची और जारी होगी। इस सुची में संगठन से जुड़े बड़े नामों के साथ विधायकों के भी नाम मौजुद रहेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन से जुड़े नामों में शैलेष नितिन त्रिवेदी, रामगोपाल अग्रवाल गिरीश देवांगन के नाम के साथ चार नाम संगठन शामिल हैं। जबकि क़रीब पाँच विधायकों के नाम भी इस प्रथम सुची में शामिल होने की खबरे हैं।

आगामी पंद्रह जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास में गोधन न्याय योजना में कांग्रेस विधायक दल से चर्चा करेंगे, चर्चा के बाद भोजन का कार्यक्रम है।इस कार्यक्रम के ठीक बाद निगम मंडल की प्रथम सुची जारी होगी।

Next Story