Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : CID के ADG का निधन ….. आज ही कराया गया था अस्पताल में भर्ती…. पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार… 1993 बैच के IPS कैंसर से थे पीड़ित

ब्रेकिंग : CID के ADG का निधन ….. आज ही कराया गया था अस्पताल में भर्ती…. पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार… 1993 बैच के IPS कैंसर से थे पीड़ित
X
By NPG News

बैंग्लुरू 13 मार्च 2020। CID के ADG केएसआर चरण रेड्डी की आज सुबह मौत हो गयी। IPS चरण रेड्डी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि आज सुबह उनकी तबीयत अचानक और बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें बैंग्लुरू के वसंत नगर स्थित महावीर जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वो अभी कर्नाटक में एडीजी सीआईडी थे।

चरण रेड्डी 1993 बैच के आईपीएस अफसर थे और वो आंध्रप्रदेश के चित्तूर के रहने वाले थे। कर्नाटक कैडर के अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़ी अहम जिम्मेदारी संभाली थी। नवंबर 2019 से ही वो लंबी छुट्टी पर चल रहे थे। आज सुबह उनकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वो कैंसर से गंभीर रूप से पीड़ित थे। कड़क पुलिसिंग और अवैध माइनिंग के खिलाफ रेड्डी ने बड़ा अभियान चलाया था। रेड्डी को राष्ट्रपति द्वारा 2019 में विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। 2014 में, उन्हें अवैध खनन घोटाले की जांच करने वाली SIT आईजी बनाया गया था, जिसमें कई अधिकारी व नेताओं की संलिप्तता थी।

Next Story