Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: …..तो 89 निरीक्षक बन जाएंगे DSP.. पुलिस मुख्यालय ने माँगा प्रतिवेदन…… विचारण के दायरे में आए 89 TI

ब्रेकिंग: …..तो 89 निरीक्षक बन जाएंगे DSP.. पुलिस मुख्यालय ने माँगा प्रतिवेदन…… विचारण के दायरे में आए 89 TI
X
By NPG News

रायपुर,12 मई 2020।पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति में DSP पद के लिए विचारण योग्य 89 नगर निरीक्षकों को पाया है। इन सभी के संबंध में विभागीय अभिमत माँगा गया है, जिनके लिए अभिमत सही रहा वे DSP बन जाएँगे।
पदोन्नति की इस अहम प्रक्रिया में संपत्ति की जानकारी, विचारण के पात्र पाए गए अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध लंबित जाँच के साथ बीते पाँच वर्षों में दीर्घ शास्ति याने सजा की जानकारी माँगी जाती है, इनमें से कुछ भी प्रतिकुल पाया गया तो पदोन्नति नहीं होती।
बहरहाल PHQ ने विचारण के लिए चयनित सभी अधिकारियों के आवश्यक सेवा रिकॉर्ड पर बिंदु वार जानकारी तलब की है। जिसके बाद अंतिम पात्र सुची तैयार होगी, और वे DSP बन जाएँगे।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि इस पदोन्नति के लिए वांछित जानकारी के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पहला पत्र 30 अप्रैल को भेजा गया था, और समय पर जानकारी नहीं भेजे जाने पर PHQ ने नाराज़गी जताते हुए 12 मई को फिर रिमाइंडर भेजा है।

Next Story