Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : इस्तीफे को लेकर सिंहदेव का बयान आया सामने…..आज ही इस्तीफे को लेकर खबरें हुई थी वायरल… पढ़िये क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने ..

ब्रेकिंग : इस्तीफे को लेकर सिंहदेव का बयान आया सामने…..आज ही इस्तीफे को लेकर खबरें हुई थी वायरल… पढ़िये क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने ..
X
By NPG News

रायपुर 7 अगस्त 2021। …आज सुबह राष्ट्रीय टीवी चैनल में सिंहदेव के इस्तीफे की खबर प्रसारित होने के बाद देखते ही देखते पूरे प्रदेश में ये खबर वायरल हो गयी। सिंहदेव की दिल्ली में मौजूदगी और राजधानी में बाबा के समर्थन में हुई नारेबाजी के बाद तरह-तरह के कयास लगने गये। खबरें इतनी तेजी से वायलर हुई की, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के कार्यालय को इस खबर का खंडन करना पड़ गया। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णतः असत्य और निराधार है। श्री टी एस सिंहदेव जी के विरुद्ध यह अफवाह फैलाई जा रही है, अतः आप सभी से निवेदन है कि ऐसी झूटि खबरों पर ध्यान न दें।

इसे भी पढ़िये

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दिया है इस्तीफा ? क्या है इस वायरल हो रही खबर में सच्चाई… एक नेशनल टीवी चैनल ने चलायी है खबर… सिंहदेव की तरफ से ये बातें कही गयी

इस खंडन के बाद भी सिंहदेव के इस्तीफे की अफवाह तो शांत हो गयी, लेकिन अटकलों और कयासों का दौर जारी रहा। इस मामले में अब टीएस सिंहदेव का भी बयान सामने आया है। सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है कि….

टीएस सिंहदेव के इस ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। दरअसल पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ में ढ़ाई-ढाई साल के कार्यकाल का एपिसोड गरमाया हुआ है। हालांकि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री खुद इस पूरी तरह से सपष्ट कर चुके हैं, लेकिन बार-बार इस प्रकरण को किसी ना किसी रूप में तुल दिया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के इस बयान के बाद यही लगता है कि मामला शांत हो जायेगा।

Next Story