Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : शिवराज चौथी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ….रात 9 बजे राजभवन में लेंगे सादे समारोह में शपथ….देखिये अभी सदन में कैसी है स्थिति…बहुमत का क्या है नया समीकरण

ब्रेकिंग : शिवराज चौथी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ….रात 9 बजे राजभवन में लेंगे सादे समारोह में शपथ….देखिये अभी सदन में कैसी है स्थिति…बहुमत का क्या है नया समीकरण
X
By NPG News

भोपाल 23 मार्च 2020। मध्यप्रदेश की कमान फिर से शिवराज सिंह चौहान के हाथों में होगी। आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। आज ही रात 9 बजे शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के भीतर शपथ की तैयारी शुरू हो गई है। उनके साथ मिनी कैबिनेट भी शपथ ले सकती है। माना जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण में कम ही लोग हिस्सा लेंगे.

विधायक दल की इस बैठक की निगरानी ऑब्जर्वर दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कोरोना वायरस के कारण शपथ ग्रहण सादगी के साथ होगा। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही एक नया रिकार्ड उनके नाम दर्ज हो जायेगा। वो चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले श्यामाचरण शुक्ल और अर्जुन सिंह तीन-तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

ऐसी है सदन की स्थिति

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कुल सदस्य संख्या 230 है। दो सीटें पहले से खाली थी। इस्तीफे के पहले कुल सदस्य संख्या 228 थी, कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद सदस्यों की संख्या 206 हो गयी। विधानसभा अध्यक्ष की संख्या को कम कर दिया जाये, तो संख्या 205 हो गयी। ऐसे में अब बहुमत के लिए कुल 103 सदस्यों की जरूरत होगी। भाजपा के पास इस वक्त 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 92 और अन्य पार्टी के 7 विधायकों को मिलाकर संख्या बस 99 तक ही पहुंच रही है। ऐसे में भाजपा का बहुमत साबित करना लगभग तय है।

Next Story