Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : शिखा राजपूत नये जिले की पहली कलेक्टर और सूरज सिंह पहले एसपी होंगे…. कुछ देर बाद दोनों का पोस्टिंग आर्डर हो जायेगा जारी…. जनवरी में दोनों अफसरों को बनाया गया था पेंड्रा-गौरेला-मरवाही का OSD

ब्रेकिंग : शिखा राजपूत नये जिले की पहली कलेक्टर और सूरज सिंह पहले एसपी होंगे…. कुछ देर बाद दोनों का पोस्टिंग आर्डर हो जायेगा जारी…. जनवरी में दोनों अफसरों को बनाया गया था पेंड्रा-गौरेला-मरवाही का OSD
X
By NPG News

रायपुर 10 फरवरी 2020। आज से पेंड्रा-गौरेला-मरवाही छत्तीसगढ़ का नया जिला बन जायेगा। प्रदेश के मानचित्र पर ये 28वें जिले के रूप में अंकित होगा। शिखा राजपूत इस जिले की नयी कलेक्टर होंगी, जबकि सूरज सिंह परिहार नये पुलिस कप्तान की बागडोर संभालेंगे। अब से कुछ देर बाद दोनों की पदस्थापना का आदेश जारी हो जायेगा।

मंच से नये जिले के अस्तित्व में आने के ऐलान के तुरंत बाद ये पदस्थापना आदेश जारी होगा। हालांकि ये दोनों अधिकारी पहले से ही जिले में प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की कमान संभालें हुए हैं। राज्य सरकार ने उन्हें पहले से ही OSD की जिम्मेदारी दे रखी थी, लेकिन अब से कुछ देर बाद उनकी कलेक्टर व एसपी के तौर पर पदस्थापना दी जायेगी। जानकारी के मुताबिक नोटशीट तैयार हो चुका है, जल्द ही दोनों अफसरों का पोस्टिंग आर्डर जारी हो जायेगा।

15 जनवरी को शिखा राजपूत को बेमेतरा कलेक्टर से नया जिला पेड्रा-गौरेला-मरवाही का नया ओएसडी बनाया गया था। वो 2009 बैच की अफसर हैं। वहीं 2015 बैच के IPS सूरज सिंह को 14 जनवरी को नवगठित जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी(पुलिस) बनाया गया था। इससे पहले सूरज सिंह दंतेवाड़ा के एडिश्नल एसपी थे। नये जिले के पहले एसपी सूरज सिंह दंतेवाड़ा से पहले कई अन्य जिलों में भी रह चुके थे।

Next Story