ब्रेकिंग : सरोज पांडेय को यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी…..पार्टी ने बनाया सह प्रभारी….5 राज्यों के प्रभारी बदले गये…

रायपुर 8 सितंबर 2021। यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सरोज पांडेय को बीजेपी ने यूपी चुनाव में सह प्रभारी बनाया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी बिगुल फूंक दिया। पार्टी ने बुधवार को पांचों चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों (Election In-Charge) का ऐलान किया. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया गया है.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के साथ-साथ संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की। pic.twitter.com/PvUWtslBGm
— BJP (@BJP4India) September 8, 2021
उत्तराखंड के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया गया है.
पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है. गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है.
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. मार्च-अप्रैल के बीच इन जगहों पर चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अभी से ही कमर कस ली है.
अभी इन पांच राज्यों में से चार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है. इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को मिशन 2024 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है.
