Begin typing your search above and press return to search.

BREAKING : लैलूंगा व्यापारी दंपत्ति की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता .. सह आरोपियों की धरपकड़ शुरु…कल होगी प्रेस कॉंफ़्रेंस

BREAKING : लैलूंगा व्यापारी दंपत्ति की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता .. सह आरोपियों की धरपकड़ शुरु…कल होगी प्रेस कॉंफ़्रेंस
X
By NPG News

रायगढ़,26 सितंबर 2021। लैलूंगा के व्यापारी मदन गर्ग और उनकी पत्नी अंजू देवी की मौत मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुँच गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार करना शुरू कर दिया है, संकेत है कल रायगढ़ पुलिस प्रेस कॉंफ़्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
इस दोहरे हत्याकांड को लेकर जो आरोपी है वे स्थानीय है, सह आरोपियों और सहयोगियों को पकड़ने के लिए दबिश लगातार जारी है।
घटना को लेकर व्यापारी समुदाय में आक्रोश था। वहीं सियासत भी हमलावर हो गई थी।घटना के पूरे ब्यौरे को लेकर शाम तक स्थिति और स्पष्ट होगी, बहरहाल रायगढ़ पुलिस ने दोहरे हत्या कांड के इस मामले में आरोपियों तक पहुँच गई है।

Next Story