Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: बृहस्पत सिंह के खिलाफ नोटिस किया पार्टी ने जारी…..24 घंटे के भीतर मांगा जवाब…..3 घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद जारी हुआ लेटर

ब्रेकिंग: बृहस्पत सिंह के खिलाफ नोटिस किया पार्टी ने जारी…..24 घंटे के भीतर मांगा जवाब…..3 घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद जारी हुआ लेटर
X
By NPG News

रायपुर 27 जुलाई 2021। सिंहदेव के खिलाफ खुलेआम बयानबाज़ी करना विधायक बृहस्पत सिंह को महंगा पड़ गया है। दिन भर रही गर्म सियासत के बाद देर रात पार्टी ने बृहस्पत सिंह को पार्टी ने नोटिस थमा दिया।

पार्टी ने 24 घंटे के भीतर बृहस्पत सिंह से जवाब देने को कहा है। सिंहदेव के खिलाफ बयान देने के मामले में पार्टी ने ये कार्रवाई की है। इससे पहले दिल्ली में पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया ने कार्रवाई की बात कही थी, इधर आज देर शाम सीएम हाउस में मंत्री और विधायक के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक की। बैठक के दौरान बृहस्पत सिंह भी मौजूद रहे।

करीब 3 घंटे चली बैठक के बाद विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। आपको बता दें कि आज सदन में बृहस्पत-सिंहदेव प्रकरण पर गृहमंत्री के वक्तव्य पर नाराजगी जताते हुए सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए थे।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद भी सिंहदेव के तेवर नरम नहीं पड़े थे। सिंहदेव के रुख के बाद पार्टी में हलचल तेज़ हो गयी थी, हालांकि अब पार्टी की कार्रवाई के बाद सिंहदेव का क्या रुख होगा इस पर सभी की नज़र होगी।

Next Story