Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षकों की ब्रेकिंग खबर : DPI ने ऑनलाइन क्लास के लिए सभी DEO को जारी किये निर्देश…..हर दिन अटेंडेंस, हर महीने टेस्ट…जानिये क्या कुछ है गाइडलाइन में

शिक्षकों की ब्रेकिंग खबर : DPI ने ऑनलाइन क्लास के लिए सभी DEO को जारी किये निर्देश…..हर दिन अटेंडेंस, हर महीने टेस्ट…जानिये क्या कुछ है गाइडलाइन में
X
By NPG News

रायपुर 26 जून 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण कम तो हुआ है, लेकिन खतरा खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में बच्चों के स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे। इधर शिक्षा विभाग ने आनलाइन पढ़ाई को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। डीपीआई ने सभी DEO को भेजे निर्देश में नियमित आनलाइन क्लास के निर्देश दिये हैं।

डीपीआई ने कहा है कि पूर्व की भांति पारा कक्षा व मोहल्ला क्लास का संचालन किया जाये। मोहल्ला क्लास का संचालन सार्वजनिक स्थल पर किया जायेगा साथ ही प्राथमिक व माध्यमिक कक्षा के छात्रों की हर दिन उपस्थिति भी ली जायेगी। एटेंडेंस की जानकारी बीईओ दफ्तर व पोर्टल में किया जायेगा।

आदेश में डीपीआई ने मोहल्ला क्लास केलिए शिक्षकों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाने को कहा है। साथ ही हर महीने टेस्ट लेने को भी कहा गया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई का स्तर जांचा जा सके। हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए मोहल्ला क्लास का चिन्हांकन विषयवार किया जायेगा।

padhai tunhar duwar 26-Jun-2021 18-04-12
Next Story