Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंग : अपहरण के बाद नक्सलियों ने की जवान की हत्या…. डीआरजी का जवान पोटाली कैंप में था पदस्थ….धारदार हथियार से रेता गया गला
दंतेवाड़ा 1 फरवरी 2020। दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर है। नक्सलियों ने एक जवान की अपहरण के बाद हत्या कर दी है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर इलाके की है। जवान का नाम मोहन भास्कर है, जो नीलवाया का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने शुक्रवार को मोहन का अपहरण कर लिया था, आज उसका शव लहुलुहान स्थिति में मिला। जवान दंतेवाड़ा के ही अरनपुर थाना इलाके पोटाली कैंप में तैनात था। इससे पहले भी नक्सलियों ने मोहन भास्कर को धमकी दी थी, कि वो नौकरी छोड़ दे, नहीं तो मार दिया जायेगा।
मोहन भास्कर डीआरजी का जवान था और नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े आपरेशंस में शामिल रहा था। जिसकी वजह से वो काफी दिनों से नक्सलियों के टारगेट में चल रहा था।
Next Story