Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : नेवी अफसर का एयरपोर्ट से अपहरण……10 लाख फिरौती नहीं मिली, तो पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला डाला…. सगाई कर ड्यूटी जा रहा था ज्वाइन करने, अप्रैल में होनी थी शादी

ब्रेकिंग : नेवी अफसर का एयरपोर्ट से अपहरण……10 लाख फिरौती नहीं मिली, तो पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला डाला…. सगाई कर ड्यूटी जा रहा था ज्वाइन करने, अप्रैल में होनी थी शादी
X
By NPG News

चेन्नई 6 फरवरी 2021। नेवी अफसर के अपहरण के बाद जिंदा जला देने की दर्दनाक खबर आ रही है। मामला महाराष्ट्र में पालघर के वेवाजी का है। पालघर के एसपी दत्तात्रेय शिंदे के मुताबिक नौसैनिक अधिकारी का चेन्नई एयरपोर्ट के पास अपहरण हुआ था। अपहरण के बाद नौसेना अधिकारी से 10 लाख की फिरौती मांगी गयी थी। फिरौती नहीं देने पर अफसर को जंगल में ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। बुरी तरह झुलसे अधिकारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि नौसेना अधिकारी की पहचान सूरज कुमार दुबे (27) के रूप में हुई है, जो झारखंड के रांची के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार दुबे को बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर चेन्नई एयरपोर्ट के करीब से एक कार में अगवा कर लिया था। तीन दिनों तक चेन्नई के एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। बदमाशों ने नौसेना अधिकारी से 10 लाख की फिरौती मांगी, लेकिन जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो उन्होंने सूरज कुमार को पालघर के डहाणू तलासरी के वेवजी इलाके में स्थित जंगल में ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

30 जनवरी को वह अपने घर से ड्यूटी पर निकला था, पर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंच सका। हाल में ही सूरज की सगाई हुयी थी और उसकी शादी अप्रैल में होने वाली थी. उसके लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी. पता लगाया तो उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन चेन्नई में मिल रहा था. परिजनों के अनुसार हैदराबाद पहुंचने तक उससे बात हुई थी, लेकिन उसके बाद उसका दोनों नंबर बंद मिलने लगा. बताया गया कि नेवी का जवान सूरज दुबे पूर्वडीहा पंचायत के कोल्हूआ खुर्द गांव के मिथिलेश दुबे का बेटा था. परिजनों के अनुसार 30 जनवरी की सुबह आठ बजे सूरज घर से निकला था. शाम चार बजे रांची से हैदराबाद के लिए उसकी फ्लाइट थी. जिससे वह 30 जनवरी की शाम में 6:30 बजे हैदराबाद पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद अचानक से उसकी लोकेशन चेन्नई आ गयी।

Next Story