Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: नालंदा परिसर का नाम बदला, अब इस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से जाना जायेगा…आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर रायपुर में लगेगी उनकी प्रतिमा…

ब्रेकिंग: नालंदा परिसर का नाम बदला, अब इस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से जाना जायेगा…आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर रायपुर में लगेगी उनकी प्रतिमा…
X
By NPG News

रायपुर, 13 मई 2020. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पद्मश्री अलंकार से विभूषित छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले सपूत स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर स्थित नालंदा परिसर का नामकरण डॉ. पाण्डेय के नाम पर करने के साथ ही आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर रायपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने रखने के लिए नालंदा परिसर का नाम उनके नाम पर करने तथा आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी है।

Next Story