Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : रायपुर-बिलासपुर सहित इन 20 जिलों के 80 से ज्यादा विकासखंड रेड जोन में ….सबसे ज्यादा रेड जोन राजनांदगांव में… जानिये आपके जिले का कौन-कौन सा विकासखंड किस जोन में….

ब्रेकिंग : रायपुर-बिलासपुर सहित इन 20 जिलों के 80 से ज्यादा विकासखंड रेड जोन में ….सबसे ज्यादा रेड जोन राजनांदगांव में… जानिये आपके जिले का कौन-कौन सा विकासखंड किस जोन में….
X
By NPG News

रायपुर 16 जून 2020। छत्तीसगढ़ में लगातार रेड जोन की संख्या बढ़ रही है। 2 जून को जहां 16 जिले के 27 विकासखंड रेड जोन में थे, वहीं 11 जून को ये आंकड़ा बढ़कर 19 जिलों के 66 विकासखंड तक पहुंच गया, वहीं आज जारी की गयी नयी लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 20 जिलों के 82 विकासखंड को रेड जोन में रखा गया है। राज्य सरकार ने कोरोना के मद्देनजर आज एक बार फिर रेड, आरेंज और ग्रीन जोन की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में सबसे ज्यादा राजनांदगांव जिले के 8 विकासखंड रेड में रखे गयेहैं, जबकि रायगढ़ और जशपुर से 7 विकासखंड खतरे वाले जोन में रखे गये हैं। जांजगीर और बलौदाबाजार के 6-6 विकासखंड रेड जोन में हैं। राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर-बिलासपुर के 5-5 विकासखंड रेड जोन में हैं।

वहीं आरेंज जोन की बात करें तो 20 जिलों के 43 विकासखंड आरेंज जोन में हैं। स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ विकासखंड में पॉजेटिव केस नहीं मिलने के बाद भी आरेंज जोन में शामिल किया गया है, क्योंकि वहां प्रति लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच दर कम है।

बढ़ रहे हैं रेड जोन छत्तीसगढ़ में

प्रदेश में 2 जून की स्थिति में 16 जिले के 27 विकासखंड रेड जोन में थे, जबकि आरेंज जोन में 17 जिलों के 39 विकासखंड आरेंज जोन में रखे गये हैं। वहीं 11 जून को जारी हुई लिस्ट में 19 जिलों को खतरे में रखा गया था। 19 जिले के 66 विकासखंड रेड जोन में रखे गये थे। राजधानी रायपुर समेत 3 संभाग मुख्यालय और 11 जिला मुख्यालय सहित 66 ब्लाक रेड जोन में थे।

Next Story