Begin typing your search above and press return to search.

BREAKING मंत्री कवासी लखमा की तबियत नासाज… नियमित विमान से आए रायपुर…अस्पताल में चेकअप के बाद बँगले गए

BREAKING मंत्री कवासी लखमा की तबियत नासाज… नियमित विमान से आए रायपुर…अस्पताल में चेकअप के बाद बँगले गए
X
By NPG News

रायपुर, 6 जुलाई 2021। उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को अब से कुछ देर पहले जगदलपुर से नियमित विमान से रायपुर आएं हैं। रायपुर आते ही उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण कर उन्हें घर भेजा गया है।
मंत्री लखमा ने अचानक तबियत बिगड़ने की सूचना दी जिसके बाद उन्हें नियमित विमान से राजधानी स्थिति निजी अस्पताल में ले ज़ाया गया जहां उनका टेस्ट हुआ और फिर उन्हें घर ले ज़ाया गया है।
मंत्री कवासी लखमा हालिया ही बस्तर के ज़िलों के प्रभारी बनाए गए हैं। वे दौरे पर थे और दौरे के अंतिम चरण में सुकमा आज रवाना होने वाले थे, तभी उन्होंने अस्वस्थता की जानकारी दी।

Next Story