ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर के कई रास्ते कल रहेंगे बंद…..मोतीलाल वोरा की अंतिम यात्रा निकलेगी इन रास्तों से….इन रास्तों से बचके नहीं तो होगी परेशानी

रायपुर 21 दिसम्बर 2020। अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का आकस्मिक निधन हो जाने पर दिनांक 22 दिसंबर 2020 को राजीव भवन रायपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस दौरान अनुपम नगर चौक से श्रीराम नगर ओवरब्रिज तक मार्ग पर आवागमन पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा! अतः इस मार्ग से आवागमन करने वाले जन सामान्य नागरिकों से अपील है कि वे असुविधा से बचने के लिए अन्य मार्ग का प्रयोग करें!
1. अनुपम नगर चौक से श्रीराम नगर ओवरब्रिज होकर विधानसभा की ओर जाने वाले यातायात अनुपम नगर चौक से लोधी पारा अवंती बाई चौक होकर आवागमन कर सकते हैं!
अनुपम नगर चौक से श्रीराम नगर ओवरब्रिज होकर विधानसभा रोड से बलोदा बाजार जाने वाली यातायात तेलीबांधा से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 होकर राजू ढाबा रिंग रोड नंबर 3 से विधानसभा चौक होकर बलौदा बाजार की ओर आवागमन कर सकते हैं!
कांग्रेस भवन में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रखी जाएगी जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक बोरा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
